Welcome
"Let's Relive Our School Life!!!"
 

प्रेस विज्ञप्ति

 
 

महर्षि पतंजलि विद्या मन्दिर के पूर्व छात्र परिषद् द्वारा प्रथम स्व० अभिषेक त्रिपाठी स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पक्ष में हर्षित मिश्रा ने विपक्ष में अंजलि गोखलानी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर रहे विजेता
 
 
इलाहाबाद | महर्षि पतंजलि विद्या मन्दिर के पूर्व छात्र परिषद् द्वारा प्रथम स्व० अभिषेक त्रिपाठी स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ | प्रतियोगिता का विषय "देशभक्ति की भावना कल की बात" रहा | प्रतियोगिता में विषय के पक्ष में हर्षित मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता रहे वहीँ विपक्ष में अंजलि गोखलानी ने प्रथम स्थान अर्जित कर विजेता घोषित हुई |


 
Debate
Debate
Debate
  उक्त प्रतियोगिता विद्यालय के मेघावी छात्र रहे तथा राष्ट्रीय स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताओं में विजेता हुए स्व० अभिषेक त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर इस वर्ष से प्रारम्भ किया गया | प्रारम्भ में ही स्व० अभिषेक त्रिपाठी के चित्र पर उनके पिता अनूप त्रिपाठी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुष्मिता कानूनगों तथा विद्यालय के निर्देशक एम० मधुकर गुणे एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धान्जलि दी |

पुरातन छात्र परिषद् के सचिव तथा कार्यक्रम के संयोजक आचार्य शेखर ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं में देश भक्ति कि भावना पैदा करते हुए अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से पुरस्कृत कर उन्हें समग्र विकास हेतु प्रोत्साहित करना है |

 
Debate
Debate Debate
 


प्रतियोगिता में जहां छात्रों ने पक्ष में कई उदाहरण दिए जिसमे आज के भौतिक युग में लोग आत्मकेन्द्रित होते जा रहे हैं वही समाज और देश के प्रति समर्पण समाप्त होता जा रहा है | मात्र आतंकवाद के खिलाफ बोलना, लिखना, नारे बाजी करना ही देश भक्ति नहीं है वरन् व्यक्ति के स्तर पर देश के लिए प्रत्येक परिस्थिति व दशा में देश के लिए न्योछावर होने कि भावना आज की अनिवार्य ही नहीं अपरिहार्य आवश्यकता है | वही विपक्ष में छात्रों ने कई ऐसे उदाहरण दिए जिसमें आज भी देश के गौरव व सम्मान के लिए लोग अपना सब कुछ दाव पर लगाने से नहीं चूकते हैं | आम आदमी बिना किसी भय व लोभ के अपना योगदान देश के हित में दे रहा है

प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पक्ष की अग्रिमा बंसल तथा विपक्ष के रेवन्त गुप्ता रहे | वहीँ सर्वश्रेष्ट ग्रुप के रूप में विश्वामित्र ग्रुप का ख़िताब मिला |

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुष्मिता कानूनगो ने इस प्रयास की सराहना करते हुए अपना पूरा सहयोग देने का वादा किया | कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख रूप से विद्यालय की आध्यापिकाओं श्रीमती आर्या, दिव्या श्रीवास्तव, निहारिका मित्तल, डॉ० नीरजा सिंह आदि महत्तवपूर्ण भूमिका रही | वही पुराछात्रों में वरुणकान्त , अंशुल अग्रवाल , श्रेयसी अग्रवाल, डॉ० राहुल वर्मा, पीयूष जायसवाल आदि का सहयोग सराहनीय रहा | कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र प्रशान्त मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन परिषद् के कोषाध्यक्ष राहुल खरे ने किया |

 

भवदीय
आचार्य शेखर
सचिव 9794670001

.
  Powered By Crest Logix Softserve (Pvt.) Ltd
© Mpvm Alumni Association